Sunday, January 12, 2020

आइज़क न्यूटन के बारे में रोचक जानकारी


Amazing Facts about Isaac Newton in Hindi – आइज़क न्यूटन के बारे में रोचक जानकारी

न्यूटनदुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक आइजैक न्यूटन इंग्लैंड के रहने वाले थे. मैथ देख लो, फिजिक्स देख लो कही न कही न्यूटन मिल ही जाते है. आज हम आपको इन 21 रोचक तथ्यों के माध्यम से न्यूटन की खोज, न्यूटन के आविष्कार, न्यूटन की जीवनी समेत न्यूटन की पूरी कहानी बता देंगे… let’s begin…

1. जिस वर्ष गैलीलीयो गैलीलायाई का निधन हुआ था उसी वर्ष न्यूटन का जन्म हुआ था।
2. न्यूटन का पूरा नाम ‘Isaac Newton‘ था, इनका जन्म 25 december, 1642 को इंग्लैंड में और मृत्यु 31 march, 1727 को इंग्लैंड में हुई।

3. क्या आप जानते है, आइज़क न्यूटन के पिता का नाम भी आइज़क न्यूटन ही था।
4. न्यूटन के पिता इनके जन्म से तीन महीने पहले ही मर गए थे., जन्म के समय न्यूटन का आकार सामान्य से काफी छोटा था इसलिए इनके जिंदा बचने के बहुत कम चांस थे।

5. जिस समय न्यूटन ने Law of gravitation, Three laws of motion और Calculus इन तीनों को बनाया था उस समय कैंब्रिज में प्लेग की बीमारी फैली हुई थी और न्यूटन बिल्कुल फ्री थे।

6. जिस समय न्यूटन ने गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की थी तब उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी ।
7. Newton apple story in hindi: स्टोरी ज्यादा बड़ी नही है बस यही है कि सेब न्यूटन के सिर पर नही बल्कि उनके आगे गिरी थी।

8. न्यूटन ने इतने पुस्तकें विज्ञान और मैथ पर नही लिखी जितनी धर्मों पर लिखी है।
9. न्यूटन ने एक बार जवानी में अपनी माँ और सौतेले पिता को जिंदा जला देने की धमकी दी थी।
10. न्यूटन एक साल के लिए पार्लियामेंट के सदस्य भी रहे थे. इस पूरे एक साल में उन्होनें सिर्फ एक वाक्य बोला: उन्होनें अपने साइड वाले से खुली हुई खिड़की बंद करने के लिए पूछा।

11. धरती सूर्य के चारों ओर गोल नही बल्कि अंडाकार घूमती है ये बात न्यूटन ने ही बताई थी।
12. न्यूटन ने differntial and integral calculas का आविष्कार ये बताने के लिए की थी कि सभी ग्रह अंडाकार ही क्यों घूमते है।

13. आइजैक न्यूटन को कैलकुलस का अविष्कार करने में उतना ही समय लगा था जितना एक छात्र का इसे सीखने में लगता है।

14. 1720 में, आइजैक न्यूटन ने आज के 20 करोड़ रूपए के बराबर पैसे स्टाॅक मार्केट में खो दिए थे।
15. 1666 में, न्यूटन ने प्रिज़्म के सहारे सूर्य की किरणों को देखकर बताया कि ये बहुत से रंगो से मिलकर बनी हुई है। इन्होनें प्रकाश को परावर्तित करने वाली एक दूरबीन का निर्माण खुद अपने हाथों से किया था जो आज भी प्रयोग की जाती है।

16. न्यूटन, खब्बू यानि उल्टे हाथ से लिखने वाले इंसान थे।
17. Newton, कुँवारे मरे थे।
18. Apple कंपनी के 1st लोगो में न्यूटन की तस्वीर थी. इनका एक newton नाम का प्रोडक्ट भी है।
19. महशूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन अपने स्टडी रूम की दीवारों पर माइकल फैराडे, जेम्स मैक्सवैल और आइज़क न्यूटन की तस्वीर लगाकर रखते थे।

20. Isaac Newton’s के Mathematica सिद्धांत में एक छोटी सी calculation गलत थी लेकिन 300 साल तक इस पर किसी ने ध्यान नही दिया।

21. जिस पेड़ से सेब गिरी थी उस पेड़ की लकड़ी का एक टुकड़ा अंतरिक्ष में भी भेजा जा चुका है ताकि गुरूत्वाकर्षण बल की अवहेलना की जा सके और इस पेड़ को zero gravity का अहसास दिलाया जा सके।

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट आइज़क न्यूटन के बारे में रोचक जानकारी / Isaac Newton Biography In Hindi पसंद आई होगी।

वीरेन्द्र सहवाग के बारे में रोचक तथ्य


Amazing Facts about Virender Sehwag in Hindi – वीरेन्द्र सहवाग के बारे में रोचक तथ्य

Virender sehwag


भले ही सहवाग आज टीम का हिस्सा न हों, लेकिन कुछ समय पहले तक उनका बल्ला टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को बढ़ाने का काम करता आया हैं. सन्यास के दिन पहली बार में तो मुझें विश्वास ही नही हुआ था लेकिन जब देखा तो हर तरफ एक ही खबर थी वीरेन्द्र सहवाग ने कहा क्रिकेट को अलविदा. वीरेंद्र सहवाग का बल्ला जब भी चला विरोधी टीम के गेंदबाजों ने दिन में ही तारे गिने, इन्वर्टर पर टी.वी. तभी चलता था, जब सहवाग बैटिंग करते थे.
1. सहवाग को इससे मतल़ब नही था कि मैच टेस्ट है या वनडे, उन्हें तो बस आते ही ठोकना होता था.
2. वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से नहीं, बल्किं एक फार्मेसी व्यपार के माध्यम से की थी.
3. 1990 में खेलते हुए एक दांत टूट ज़ाने के बाद सहवाग के पिता ने क्रिकेट खेलने से रोक दिया था. लेकिन मां के लाडले ने मां को पहले मनाया और मां ने पिताजी मनाया और यह बैन हटा, जिससे भारत को यह महान बल्लेबाज मिला.
4. क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में सहवाग अपने चेतक स्‍कूटर को ड्राइव करके Practice के लिए जाया करते थे.
5. सहवाग का सबसे प्रिय भोजन खीर है। उन्‍हें अपनी मां के हाथों की बनी खीर सबसे ज्‍यादा पसंद है.
6. ज़्यादा अपील करने के चलते सहवाग को पहले ही मैच में बैन कर दिया था.
7. सहवाग को नजफ़गढ़ का नवाब, “मुल्तान का सुल्तान” कह कर भी पुकारा जाता है.
8. क्या आपको पता हैं, कि वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी-20 कप्तान थे.
9. वीरेन्द्र सहवाग भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को अपना “आइडियल” मानते है.
10. ज़ब सहवाग से पूछा गया कि आप और सचिन तेंडुलकर किस मामले में अलग हैं। तो उनका जवाब था बैंक बैलेंस के मामले में.
11. आप शायद हंसेंगे, लेकिन सच है कि, सिर के बाल जल्दी गंवा देने के बाद सहवाग ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया, और फिर जवानी लौट आई.
12. विरोधी टीम चाहे सभी बाॅलरो को आजमा लेती, लेकिन वो सहवाग ही था जो टेस्ट को भी टी-20 बना देता था.
13. सहवाग अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने टेस्‍ट मैचों में दो बार तिहरा शतक जड़ा. सबसे तेज तिहरा शतक बनाने का रिकार्ड भी सहवाग के ही नाम है मात्र 278 गेंदो में 300 रन.
14. सहवाग के अगर एक बार मन में आ ज़ाता था कि छक्का मारना है तो वह छक्का ही मारते थे, चाहे 294 पर ही क्यों न खड़े हो.
15. वीरेंद्र सहवाग ने 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शुरुआती 5 मैचों की शुरुआत चौके से की, और वह भी पहली ही गेंदों पर.
16. वीरेन्द्र सहवाग ने अपने वन डे करियर में कुल 15 शतक लगाए थे जिनमें से 14 बार भारतीय़ टीम को जीत हासिल हुई थी. इन 15 शतकों में वह 10 बार मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे.
17. बताया जाता है कि क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज ने करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की हैं.

हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में 14 रोचक तथ्य

Amazing Facts about Major Dhyan Chand in Hindi – हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में 14 रोचक तथ्य

                 ध्यानचंद

भारत में क्रिकेट इतना फेमस है कि लोगो का ध्यान किसी दूसरे खेल की तरफ जाता ही नही.आज हम आपकी जानकारी के लिए मेजर ध्यानचंद के बारे में बताएंगे जिन्हें हाॅकी का जादूगर कहा जाता हैं. 29 अगस्त को खेल दिवस इन्हीं के जन्म दिवस पर मनाया जाता हैं. मेरा नाम है Jatin Rajut तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं.
1. मेजर ध्यानचंद को तेजी से गोल करने और 3 बार Olympic से Gold Medal लाने के लिए जाना जाता हैं.
2. ध्यानचंद का असली नाम ध्यान सिंह था लेकिन वह रात को चन्द्रमा की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे इसलिए इनके साथियों इनके नाम का पीछे चंद लगा दिया.
3. ध्यानचंद 16 साल की उम्र में “फर्स्ट ब्राह्मण रेजिमेंट” में एक साधारण सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे. लेकिन वे भारतीय सेना में मेजर के पद तक गए.
4. एक बार कुछ ऐसा हुआ कि नीदरलैंड में एक मैच के दौरान उनकी हॉकी स्टिक तोड़कर देखी गई, इस शक के साथ कहीं स्टिक में कोई चुम्बक तो नहीं लगी. लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा क्योंकि जादू हॉकी स्टिक में नहीं ध्यानचंद के हाथों में था.
5. एक बार मेजर साहब ने शाॅट मारा तो वह पोल पर जाकर लगा तो उन्होनें रेफरी से कहा की गोल पोस्ट की चौड़ाई कम है. जब गोलपोस्ट की चौड़ाई मापी गई तो सभी हैरान रह गए वह वाकई कम थी.
6. ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने 1935 में एडिलेड में एक हॉकी मैच देखने के बाद कहा था, “ध्यानचंद ऐसे गोल करते हैं जैसे क्रिकेट में रन बनता है।” ब्रैडमैन हॉकी के जादूगर से उम्र में तीन साल छोटे थे। अपने-अपने खेल में माहिर ये दोनों हस्तियां केवल एक बार एक-दूसरे से मिलें.
7. 1936 में जर्मन के गोलकीपर ने ध्यानचंद को जानबूझ कर गिरा दिया था. इससे मेजर का एक दाँत टूट गया था.
8. जब बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम हाॅकी खेल रही थी तो हिटलर भी इस मैच को देख रहा था. हिटलर इस मैच को देखकर मेजर ध्यानचंद से बहुत प्रभावित हुआ. और मेजर साहब को मिलने के लिए बुलाया.
9. हिटलर ने मेजर को कहा जब हाॅकी नही खेलते तो क्या करते हो ? मेजर ने कहा मैं आर्मी में मेजर हूँ। हिटलर ने कहा हमारे देश के लिए खेलो जर्मन आर्मी में मार्शल बना दूँगा। तो मेजर ने कहा मेरा देश भारत है और मैं वही खुश हूँ.
10. मेजर ध्यानचंद ने अपने पूरे अंतराष्ट्रीय कैरियर में 400 से अधिक गोल किए.
11. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को फुटबॉल में पेले, क्रिकेट में ब्रैडमैन और बॉक्सिंग में मोहम्मद अली के बराबर का दर्जा दिया गया हैं.
12. ध्यान चंद ने वर्ष 1928 में, 1932 में और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
13. ध्यानचंद को 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया.
14. मेजर से जब आखिरी पलों में डाॅक्टर ने पूछा कि भारतीय हाॅकी का भविष्य क्या हैं ? तो उन्होने जवाब दिया भारत में हाॅकी खत्म हो चुकी हैं. इसके बाद वो कोमा में चले गए और कुछ ही घंटो में उनकी मौत हो गई.

Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य



                      विराट कोहली
विराट कोहली के आने के बाद ये बात और भी ज्यादा सच लगने लगी है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है.
1. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को प्रेम कोहली और सरोज कोहली के घर दिल्ली में हुआ था। इनके भाई का नाम विकास, बहन का नाम भावना और पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है। कोहली का बचपन दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीता और विशाल भारती पब्लिक स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की।

2. विराट को अक्सर लोग ‘चीकू’ के नाम से भी बुलाते हैं। यह निकनेम विराट को उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया हैं।

3. विराट कोहली ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर की थी। जुलाई 2006 में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में चुन लिया गया और नवंबर 2006 में उन्होंने दिल्ली के तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला।

4. विराट कोहली का ये वाक्या बहुत प्रसिद्ध है कि 18 दिसम्बर 2006 को उनके पिता प्रेम कोहली की मौत हो गयी और उसके अगले ही दिन विराट ने कर्नाटक के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली।

5. 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी की और एक शानदार तरीके से वर्ल्ड कप भी जिताया। उस समय इनकी टीम में रविंद्र जडेजा भी थे।

6. 2008 के IPL में जब कोहली की पहली बार बोली लगी थी, तब बैंगलोर ने इनको करीब 12 लाख रुपये में खरीदा था। जबकि 2018 आते-आते IPL में इनका रेट 17 करोड़ रूपए हो गया। मतलब, मात्र 10 साल में 141 गुना ज्यादा।

7. विराट कोहली ने अपने कैरियर का पहला ‘अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच’ श्रीलंका के खिलाफ 2008 और पहला ‘टी-20 मैच’ ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2010 और पहला ‘टेस्ट मैच’ वेस्ट-इंडीज के खिलाफ 2011 में खेला।

8. विराट कोहली अनुष्का शर्मा से पहली बार 2013 में एक शैम्पू के ad shoot के दौरान मिले थे। उसी के बाद विराट अनुष्का को डेट करने लगे और एक मैच के दौरान तो विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा को सरेआम एक फ्लाइंग किस दिया था। 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोनों ने शादी कर ली।

9. एक इंटरव्यू में विराट ने बताया कि क्रिकेट के बाद उनका सबसे पसंदीदा खेल फुटबॉल हैं। उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वो फुटबॉल को अपने एक बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। ये बात सही साबित तब हुई जब 2014 में विराट ने फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग में ‘FC Goa’ टीम को खरीदा।

10. 2017 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने विराट कोहली को भारत का सबसे वैल्युबल सेलिब्रिटी ब्रांड बताया था। 2018 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने विराट को टॉप-100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में 83वाँ स्थान दिया। इस लिस्ट में जगह पाने वाले वो एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

11. विराट कोहली को अपने बैट पर MRF लिखवाने के हर मैच में 3 लाख रूपए मिलते है।

12. मार्च 2013 में विराट कोहली ने ‘विराट कोहली फाउंडेशन‘ नामक एक चैरिटी की शुरुआत की। यह चैरिटी गरीब बच्चों और उनके शिक्षा के लिए काम करती हैं।

13. विराट कोहली को 2013 में भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान ‘पद्मश्री‘ और 2013 में ही ‘अर्जुन अवार्ड‘ से नवाजा गया। और 2018 में भारत के सबसे बड़े खेल पुरुस्कार ‘राजीव गाँधी खेल रत्न‘ से भी सम्मानित किया गया।

14. सबसे कम उम्र में ‘वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवार्ड पाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। 2012 में महज 22 साल की उम्र में में उन्हें ये अवार्ड दिया गया था।

विराट कोहली के रिकॉर्ड

  • विराट कोहली, वनडे मैच में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इन्होनें ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदो में किया था।
  • विराट कोहली, वनडे मैचों में सबसे तेज़ 10 शतक लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • विराट कोहली, विश्व कप के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी है। ये रिकॉर्ड उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।
  • एक इनिंग में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम हैं। 2012 के एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 156 रन बनाये थे।
  • विराट कोहली के वनडे टीम में आने के बाद भारत ने 5 बार 300 से ज्यादा रन का स्कोर चेस किया है, और इनमें से 4 मैच में कोहली ने शतक लगाया है।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड दो खिलाड़ियो के नाम हैं एक हाशिम आमला और दूसरा विराट कोहली। दोनों ने ये रिकॉर्ड 348 मैच खेल के बनाया।
  • किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है इन्होनें 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 558 रन बनाकर ये कारनामा किया।

विराट कोहली से जुड़े कुछ सवाल जो गूगल पर सर्च होते है:

विराट कोहली की जाति – Virat Kohli Caste

विराट कोहली खत्री है, जो पंजाब की एक caste है और OBC के अंदर आती है।

विराट कोहली के कुल शतक

विराट कोहली 59 शतक लगा चुके है। 24 टेस्ट में और 35 वनडे में।

विराट कोहली टोटल रन्स

विराट कोहली ने टेस्ट में 6331 रन, वनडे में 9779 रन और टी-20 में 2102 रन बनाए है।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट विराट कोहली के बारे में जानकारी / Information about Virat Kohli In Hindi पसंद आई होगी।

Amazing Facts about Bruce Lee in Hindi – ब्रूस ली के बारे में रोचक तथ्य



Amazing Facts about Bruce Lee in Hindi – ब्रूस ली के बारे में रोचक तथ्य


                              ब्रूस ली

Bruce Lee Facts: 5 फीट 8 इंच लंबाई और 64 किलो वजन. मगर ताकत ऐसी कि 1 इंच दूर से मुक्का मार कर अच्छे खासे आदमी को गिरा दे. इतिहास के सबसे Fast आदमी की बात की जाए या मार्शल आर्ट चैंपियन की. ब्रूस ली का नाम न आए.. ये हो नही सकता.. आइए जानते हैं, ब्रूस ली के बारे में 20 ऐसे रोचक तथ्य, जिनसे साबित होता हैं कि वो सच में महान थे.


1. ब्रूस ली ने बदमाशों से लड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था.
2. ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें कैमरे भी नही पकड़ पाते थे, उनकी विडियो स्लो मोशन में देखनी पड़ती थी.
3. ब्रूस ली ने 1962 में अपने प्रतिद्वंद्वी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अन्तिम 11 सेकंड़ में 15 घूसें और 1 लात मारी.

4. ब्रूस ली आधे जर्मन थे,(क्योंकि उनकी माँ जर्मनी से थी).
5. ब्रूस ली पानी से नफरत करते थे उन्हें तैरना भी नहीं आता था.
6. वैसे तो ब्रूस ली कि सारी दुनिया ही फैन हैं, लेकिन ब्रूस ली भी किसी के फैन थे और उनका नाम था ‘गामा पहलवान’।

7. ब्रूस ली को अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा था.
8. ब्रूस ली का एक शॉट फ़िल्म “The big boss” से हटा लिया गया था जिसमे ब्रूस ली ने अपने एक दुश्मन का सर बीच में से काट दिया था.

9. ब्रूस ली एक भयानक ड्राईवर भी थे.
10. ब्रूस ली, 1963 में US Army Draft Board द्वारा आयोजित physical टेस्ट में अपनी कमजोर दृष्टि के कारण फ़ैल हो गए थे.

11. अपनी कमजोर आँखो के कारण ब्रूस पहला इंसान था जिसने “Contact Lenses” का प्रयोग किया.
12. ब्रूस ली हर रोज़ 5000 से भी ज़्यादा पंच मारकर अभ्यास करते थे.
13. ब्रूस ली 60 के दशक में भी मार्शल आर्ट सिखाने के 250$ लिया करते थे.

Bruce lee facts
14. ब्रूस ली किसी से भी 3 फीट दूर खड़े होकर सैकेंड के 5 सौवें (0.05 Second) हिस्से में घूसा (Punch) मार सकते थे.

15. ब्रूस ली कोका-कोला की कैन में अपनी उंगलियाँ घुसा सकते थे. आपको बता दे की उस समय यह कैन आज के एल्युमिनियम कैन से अधिक मोटे स्टील से बनती थी.

16. ब्रूस ली एक साथ 3-4 काम कर सकते थे. जैसे :- किताब पढ़ने के साथ टीवी देखना और वजन उठाना.
17. ब्रूस ली के पास चावल के दाने को हवा में फेंककर Chopsticks के साथ पकड़ने की क्षमता थी.
18. ब्रूस ली इतने तेज थे कि वह आपकी हथेली बंद होने से पहले सिक्का उठाकर दूसरा सिक्का रख सकते थे.
19. ब्रूस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बनाने वाली ग्रंथि को निकालवा दिया था.
20. दुनिया के सबसे मशहूर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने सिर्फ 7 हॉलीवुड फ़िल्में कीं. इनमें से तीन उनके मरने के बाद ही रिलीज़ हुईं. फिर भी हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम में ‘ब्रूस ली’ की फोटो शामिल है.

21. ब्रस ली की मौत सिरदर्द की गोली खाने से हुई. इस गोली ने उनके शरीर में रिएक्सन कर दिया था जिससे उनके दिमाग का साइज 13% तक बढ़ गया था.

भगत सिंह के बारे में 20 ग़ज़ब रोचक तथ्य । Bhagat Singh In Hindi


Amazing Facts about Bhagat Singh In Hindi – भगत सिंह के बारे में रोचक तथ्य
भगत सिंह

क्रांति का दूसरा नाम हैं भगत सिंह। इनका जन्म 1907 में और फाँसी 1931 में हुई. 23 साल की उम्र में भगत सिंह हंसते-हंसते फाँसी पर झूल गए थे. हम बचपन से किताबों में यही पढ़ते आ रहे हैं लेकिन कुछ ऐसी भी बाते होती हैं जो किताबों में नही बताई जाती. जैसे किताबों में भगत सिंह को शहीद बताया जाता हैं लेकिन भारत सरकार तो उन्हें शहीद नही मानती. आज हम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बारे में ऐसे ही रोचक तथ्य बताएंगे जो शायद आपको न पता हो.

1. बचपन में जब भगत सिंह अपने पिता के साथ खेत में जाते थे तो पूछते थे कि हम जमीन में बंदूक क्यों नही उपजा सकते.

2. जलियावाला बाग हत्याकांड के समय भग़त सिंह की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इस घटना ने भगत सिँह को हमेशा के लिए क्रांतिकारी बना दिया.

3. भगत सिंह ने अपने काॅलेज के दिनो में ‘National Youth Organisation‘ की स्थापना की थी.
4. भग़त सिंह शादी नहीं करना चाहते थे। जब उनके माता-पिता उनकी शादी की योजना बना रहे थे, वह घर छोड़कर कानपुर आ गए थे। उन्होनें कहा अब तो आजादी ही मेरी दुल्हन बनेगी.

5. काॅलेज के दिनो में भग़त सिंह एक अच्छे अभिनेता भी थे. उन्होने बहुत से नाटकों में हिस्सा लिया. भग़त सिंह को कुश्ती का भी शौक था.

6. भग़त सिंह एक अच्छे लेखक भी थे वो उर्दू और पंजाबी भाषा में कई अखबारों के लिए नियमित रूप से लिखते थे.
7. भग़त सिंह ने अपना वेश वदलने के लिए अपने बाल कटवा लिए और दाढ़ी भी साफ करवा ली। अंग्रेजो से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी था.

8. सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह और उनके साथियों ने जो बम फेंके थे, वो निचले स्तर के विस्फोटक से बनाए गए थे, क्योंकि वह किसी को मारना नहीं, बल्कि अपना संदेश देना चाहते थे.

9. हिन्दू-मुस्लिम दंगों से दुःखी होकर भग़त सिंह ने घोषणा की थी कि वह नास्तिक हैं.
10. महात्मा गांधी की अहिंसा की नीतियों से भगत सिंह सहमत नहीं थे. भगत सिंह को लगता था कि बिना हथियार उठाए आजादी नहीं मिल सकती हैं.

11. भग़त सिंह को फिल्में देखना और रसगुल्ले खाना काफी पसंद था। वे राजगुरु और यशपाल के साथ जब भी मौका मिलता था, फिल्म देखने चले जाते थे। चार्ली चैप्लिन की फिल्में बहुत पसंद थीं। इस पर चंद्रशेखर आजाद बहुत गुस्सा होते थे.

12. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे भगत सिंह ने दिए थे.

13. देश की सरकार भगत सिंह को शहीद नहीं मानती है, जबकि आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसते हैं.

14. भग़त सिंह के जूते, घड़ी और शर्ट आज भी सुरक्षित हैं.
15. भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश जी.सी. हिल्टन था.
16. महात्मा गाँधी चाहते तो भगत सिँह की फांसी रूकवा सकते थे. लेकिन उन्होनें ऐसा नही किया.
17. भगत सिंह और उसके साथियों को फाँसी की सजा इसलिए सुनाई गई क्योकिं उन्होनें नेशनल असेम्बली में बम गिराया था.

18. आदेश के मुताबिक भग़त सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 24 मार्च 1931 को फांसी लगाई जानी थी, सुबह करीब 8 बजे. लेकिन 23 मार्च 1931 को ही इन तीनों को देर शाम करीब सात बजे फांसी लगा दी गई और शव रिश्तेदारों को न देकर रातों रात ले जाकर व्यास नदी के किनारे जला दिए गए. अंग्रेजों ने भग़त सिंह और अन्य क्रांतिकारियों की बढ़ती लोकप्रियता और 24 मार्च को होने वाले संभावित विद्रोह की वजह से 23 मार्च को ही भग़त सिंह और अन्य को फांसी दे दी.

19. भग़त सिंह की चिता एक बार नही बल्कि दो बार जलाई गई थी.
20. भगत सिंह की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें गोली मार कर मौत दी जाए। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने उनकी इस इच्छा को भी नज़रअंदाज़ कर दिया.

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट भगत सिंह के बारे में रोचक जानकारी / About Bhagat Singh in Hindi पसंद आई होगी।

Amazing Facts about Dr. A P J Abdul Kalam

 ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बारे में रोचक तथ्य:





सपने वो नहीं होते जो रात को सोने पर आते है, सपनें वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते. ऐसे दमदार विचार रखने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति A P J Abdul Kalam अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो लोगो के दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे। वैसे तो अब्दुल कलाम किसी परिचय के मोहताज नही है लेकिन फिर भी उनके बारे में ऐसी रोचक बातें हैं जो आप शायद ही जानते हो.
1. Dr. A P J Abdul Kalam का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ.

2. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम “Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam” है।
3. पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे. ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे. पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे।

4. कलाम जब 8 साल के थे, तब से सुबह 4 बजे उठते थे और स्नान करने के बाद गणित पढ़ने चले जाते थे। उनके अध्यापक स्वामीयर की यह विशेषता थी कि जो विद्यार्थी स्नान करके नहीं आता था, वह उसे नहीं पढ़ाते थे। वे कलाम के साथ साथ पाँच और विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नि:शुल्क ट्यूशन पढ़ाते थे। लिहाजा, तभी से डॉक्टर कलाम को सुबह उठने की आदत है।

5. देश के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके डॉक्टर अब्दुल कलाम बचपन में “अखबार” भी बांटा करते थे। दरअसल, वे अपने पिता की आर्थिक तौर पर मदद करना चाहते थे, जिसके लिए वे स्कूल से आने के बाद अखबार बांटने निकल जाया करते थे।

6. 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे. इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया.

7. डॉ कलाम को वर्ष 1997 में भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया। आपको बता दें, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण और डॉ जाकिर हुसैन के बाद कलाम ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारत रत्न मिलने के बाद राष्ट्रपति का पद संभाला। के आर नारायण के हाथों इन्हें भारत रत्न सम्मान प्राप्त हुआ था।

8. डॉ. कलाम को “पीपुल्स प्रेसिडेंट” भी कहा जाता है। क्योंकि वे आम लोगों से काफी नजदीकी रिश्ता बनाकर रखते थे।

9. डॉक्टर कलाम ने एक बार कहा था कि किताबें उनकी प्रिय मित्र हैं। और उनके घर में लाइब्रेरी है, जिसमें हजारों पुस्तकें हैं। वह किताबें उनकी सबसे बड़ी संपदा है।

10. डॉक्टर कलाम युवाओं और बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यह उनकी लोकप्रियता का ही आलम है कि साल 2003 और 2006 में उन्हें MTV ने बतौर यूथ ऑइकन ऑफ दि ईयर नॉमिनेट किया था।

11. एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर कलाम ने कहा था, कि संगीत और नृत्य एक ऐसा साधन है, जिसके जरिए हम वैश्विक शांति सुनिश्चित कर सकते हैं। कला में पूरे विश्व को साथ लाने की ताकत है। डॉक्टर कलाम को संगीत से खासा लगाव है।

12. इन्हें “मिसाइल मैन” के नाम से भी संबोधित किया जाता है। डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह SLV-3 प्रक्षेरपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है।

13. भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम 26 मई 2006 को जब स्विट्ज़रलैंड की यात्रा पर वहां पहुंचे, तो स्विट्ज़रलैंड सरकार ने उस दिन को “विज्ञान दिवस” घोषित किया, जो डॉ.आज़ाद को समर्पित है.

14. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने जीवन के सबसे बड़े अफसोस का जिक्र किया था उन्होंने कहा था कि वह अपने माता पिता को उनके जीवनकाल में 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करा सके.

15. मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 27 जुलाई 2015 को दिल का दौरा पड़ने से इस महान व्यक्ति का निधन हो गया।

कमाल के थे कलाम साहब। एक बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े से बड़े सपनो को साकार करने का एक जीता-जागता प्रमाण हैं. सचमुच Dr. A P J Abdul Kalam जैसा व्यक्तित्व का इस धरती पर जन्म लेना भारत के लिए गौरव की बात हैं।